इस युग में अंग्रेजी नवीनतम ज्ञान-विज्ञान तक पहुँचने का सशक्त माध्यम और उन्नति व सफलता का दृढ़ आधार है। इस अनुपम पुस्तक ‘हिन्दी-अंग्रेजी मास्टर’ की रचना हिन्दी भाषी पाठकों को सरल ढंग से अंग्रेजी सिखाने के उद्देश्य से की गई है। साधारण हिन्दी जानने वाले व्यक्ति भी इस पुस्तक का अध्ययन करके अंग्रेजी बोलने और लिखने की योग्यता प्राप्त करके जीवन में उन्नति की सीढ़ियां चढ़ने में पूर्ण सफल हो सकते हैं।पुस्तक की उपयोगिता एवं व्यावहारिक शिक्षण पद्धति का अनुमान इसकी निम्न विशेषताओं से लगाया जा सकता हैः• अंग्रेजी शब्दों के शुद्ध उच्चारणों की विस्तृत सूची• प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का व्यापक हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोष• सामान्य वार्तालाप और साक्षात्कार आदि में प्रयोग होने वाले प्रश्नोत्तर, संवाद आदि• अंग्रेजी प्रयोग में होने वाली सामान्य अशुद्धियाँ तथा उनका निवारण• प्रारम्भिक अंग्रेजी-व्याकरण तथा प्रस्ताव-लेखन• विस्तृत शब्दज्ञान अभ्यास (Vocabulary Practice Sets) पुस्तक में सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक ढंग से पठन-सामग्री प्रस्तुत की गई है जिसे पढ़ने, समझने तथा स्मरण करने में पाठकों को कोई कठिनाई नहीं होगी और वे सरलता से अंग्रेजी पढ़ना, लिखना व बोलना सीख सकेंगे तथा जीवन में निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।