प्रस्तुत पुस्तक ‘नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) — असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा’ के परीक्षार्थियों के लिए प्रकाशित की गई है। पुस्तक के अध्ययन से परीक्षार्थी इस परीक्षा का सामना पूर्ण आत्म-विश्वास के साथ कर सकेंगे।पुस्तक की मुख्य विशेषताएँः• नवीनतम परीक्षा पद्धति पर आधारित इस पुस्तक में पर्याप्त पठन एवं अध्ययन सामग्री के साथ, पूर्व परीक्षा प्रश्न-पत्र भी हल एवं व्याख्यात्मक उत्तर सहित दिए गए हैं।• पुस्तक में विशेष पठन-सामग्री के साथ-साथ प्रत्येक अध्याय में विषय पर आधारित बहु-विकल्पीय प्रश्न पर्याप्त मात्र में दिए गए हैं।• अधिकतर अभ्यास-प्रश्न समान स्तर की परीक्षाओं के आधार पर सम्मिलित किये गए हैं जोकि संबंधित विषय-विशेषज्ञों द्वारा हल किए गए हैं।पुस्तक में प्रस्तुत उत्कृष्ट पठन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ आपके लिए ‘गागर में सागर’ समान उपयोगी सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपके अध्ययन तथा अभ्यास का संयोजन नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड असिस्टेंट परीक्षा में आपकी सफलता एवं आपके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।
National Insurance Company Ltd. (NICL) ' Assistant Preliminary Exam Guide [Paperback] [Jan 15, 2026] RPH Editorial Board