प्रस्तुत पुस्तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित ‘मध्य प्रदेश—समूह-4 (सहायक ग्रेड-3, स्टेनो-टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एन्ट्री/आईटी/कम्प्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, आउटरीच कार्यकर्ता, उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक/सहायक ग्रामोद्योग अधिकारी तकनीकी, ग्रंथपाल, लेखापाल, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं अन्य समकक्ष पद) संयुक्त भर्ती परीक्षा’ के परीक्षार्थियों के लिए प्रकाशित की गई है। पुस्तक की मुख्य विशेषताएँः• नवीनतम परीक्षा पद्धति पर आधारित इस पुस्तक में पर्याप्त पठन-सामग्री के साथ, परीक्षा हेतु पूर्व प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिए गए हैं।• पुस्तक में प्रत्येक अध्याय में बहु-विकल्पीय प्रश्नोत्तर पर्याप्त मात्र में दिए गए हैं। अधिकतर अभ्यास-प्रश्न समान स्तर की पूर्व-परीक्षाओं के आधार पर सम्मिलित किये गए हैं जोकि संबंधित विषय-विशेषज्ञों द्वारा हल किए गए हैं।पुस्तक में प्रस्तुत उत्कृष्ट पठन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ आपके लिए ‘गागर में सागर’ समान उपयोगी सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपके अध्ययन तथा अभ्यास का संयोजन इस परीक्षा में आपकी सफलता एवं आपके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।